ब्रेकिंग | चंदौली
खेलते-खेलते दो साल की बच्ची के सिर में फंसा प्रेशर कुकर, डॉक्टरों ने सुरक्षित निकाला
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के रामशाला गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया। खेलते समय दो वर्षीय सुहानी के सिर में प्रेशर कुकर फंस गया। परिजनों ने काफी प्रयास किया, लेकिन कुकर नहीं निकल सका।
घबराए परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. विक्की झा समेत चिकित्सकों की टीम ने बेहद सावधानी और सूझबूझ से कुकर को बच्ची के सिर से सुरक्षित निकाल लिया। उपचार के बाद बच्ची की हालत ठीक बताई गई। डॉक्टरों की तत्परता की लोगों ने सराहना की।
#Chandauli #BreakingNews #TodayMirzapur #ChandauliNews #ViralNews