सिंघेश्वर: नाबालिग के पास से 2 लीटर अवैध शराब बरामद, पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लिया
मधेपुरा के सिंहेश्वर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पेट्रोल पंप के पास चाय दुकान में छापेमारी के दौरान 36 पाउच बरामद हुए, जिनमें 2 लीटर देसी शराब मिली। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।मामले की जांच जारी है।