जायल: जायल व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक रहेगी बंद
Jayal, Nagaur | Dec 26, 2024 नागौर जिले के जायल सहित आसपास के क्षेत्रों में कल शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से दस बजे तक बंद रहेंगी। विद्युत विभाग ने आज गुरूवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि कल शुक्रवार को जायल जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते जायल, खिंयाला, धारणा,गुजरियावास सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।