हज़ारीबाग: हजारीबाग में सबसे बड़ी डांडिया रात्रि का उत्साह, होटल श्री विनायक के प्रवेश द्वार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हजारीबाग में 16 अक्टूबर को आयोजित बिगेस्ट डांडिया नाइट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। होटल श्री विनायक के एंट्री गेट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में लोग डांडिया खेलने के लिए पहुंचे और प्रवेश पाने के लिए गेट के बाहर कतार में खड़े नजर आए। पूरे आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।