फिरोज़ाबाद: पायनीयर पुल के पास हाइवे पर सड़क पर दौड़ रही एम्बुलेंस में लगी आग
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र पायनियर पुल के पास हाइवे पर शुक्रवार की दोपहर सड़क पर दौड़ रही प्राइवेट एम्बुलेंश में भीषण आग लग गयी। वो गनीमत रही कार चालक ने किसी तरह से कूद कर जान बचा ली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने कड़ी मसकद के बाद बेकाबू आग पर काबू पा लिया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बजह बताई जा रही है।