लाडनूं: लाडनूं के जैन विश्व भारती तिराहे के निकट हुआ सड़क हादसा, बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Jul 31, 2024 लाडनूं के जैन विश्व भारती तिराहे के निकट बुधवार को एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों घायलो को एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर किया गया।