कर्वी: चित्रकूट-रानीपुर गौशाला में चोरी के दो वारण्टी अभियुक्तों को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चित्रकूट में SP अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत रविवार दोपहर 1 बजे मानिकपुर थाना पुलिस ने सोलर प्लेट चोरी के मामले में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों मनोज कुमार और मईयादीन को गिरफ्तार किया। वर्ष 2021 में गौशाला से सोलर प्लेट चोरी के मामले में दोनों पर मुकदमा दर्ज था। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को जेल भेजा गया।