सिराथू: ₹5 लाख की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर पत्नी को फांसी देकर हत्या करने वाला अभियुक्त पति चकमाहपुर पांडेमऊ से गिरफ्तार
कोखराज थाने में 15- 6- 2025 को एक वादी द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी बेटी से ससुराल में 5 लख रुपए की अतिरिक्त मांग की जा रही थी।प्रताड़ित करते हुए फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है।मुख्य आरोपी पति रामानंद पर मुकदमा दर्ज किया गया था।बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है।