सिराथू: काजीपुर में एक विवाहिता और उसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से हुई मौत
सैनी इलाके के पथरावा चौकी के काजीपुर गांव में बुधवार बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि एक विवाहिता ने अपनी 8 साल की बेटी के साथ सल्फास खाकर जान दे दिया है। मामला संदिग्ध बताया जाता है क्योंकि विवाहिता का उसके पति से कुछ विवाद चल रहा था।फोन पर बात करने के बाद यह कदम उठाया गया है। पति बाहर रहता है गांव में सनसनी फैली है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई।