सिराथू: अझुवा में हाईवे पार करते समय बस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर फरार
सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे अझुवा में बुधवार शाम सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग हरिश्चंद्र गिहार को चंदौली डिपो की बस ने टक्कर मार दिया।बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारकर बस का चालक और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गए।पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर के लिए लगे जाम को बस हटवा कर खत्म कराया गया।हरिश्चंद्र के परिवार में मातम छा गया।