सिराथू: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री ने लोहन्दा गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बेटी की पढ़ाई के लिए ₹100000 दिए
कौशांबी का बहुचर्चित लोहन्दा कांड में बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव जानकर गांव पहुंचे हैं। मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात किया बेटी की पढ़ाई के लिए ₹100000 की मदद किया है। मंत्री ने कहा कि गरीब परिवार की आगे भी मदद की जाएगी लेकिन बेटी को पढ़ाई नहीं छोड़ता है।