Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image

टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु 3 जुलाई से 14 अगस्त तक जिले में चलेगा विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान। आज दिनांक 02.07.2026 को श्री शेखर आनन्द, जिलाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में टीबी स्क्रीनिंग अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), शिक्षा विभाग, जीविका, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि दिनांक 3 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक जिले के सभी पंचायतों एवं वार्डों में विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान संभावित टीबी रोगियों की पहचान कर उनकी आवश्यक जांच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित संभावित मरीजों को प्रखंड एवं जिला स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में भेजकर उनकी गहन जांच कराई जाए। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों का तत्काल उपचार प्रारंभ किया जाएगा तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पात्र मरीजों को सरकार की प्रावधानित योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक पोषण किट एवं पोषण सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रीय कर्मियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्क्रीनिंग शिविरों तक लाने, टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक करने तथा संदिग्ध मरीजों की पहचान में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सामूहिक प्रयास एवं जनभागीदारी से ही शेखपुरा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सकता है। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

MORE NEWS

विकसित भारत - जी राम जी (VB-G RAM G) योजना का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ, शेखपुरा में कार्यक्रम का आयोजन
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा "विकसित भारत - जी राम जी (VB-G RAM G)" योजना का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ दिनांक 02 जुलाई 2026 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि "विकसित भारत - जी राम जी (VB-G RAM G)" योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का उन्नत एवं सुदृढ़ स्वरूप है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को पूर्व में उपलब्ध 100 दिनों के रोजगार की गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा तथा आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।
उक्त अवसर पर समाहरणालय, शेखपुरा के  मंथन सभागार में उप  विकास आयुक्त,शेखपुरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के संबंधित पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) एवं अन्य संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।

विकसित भारत - जी राम जी (VB-G RAM G) योजना का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ, शेखपुरा में कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा "विकसित भारत - जी राम जी (VB-G RAM G)" योजना का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ दिनांक 02 जुलाई 2026 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि "विकसित भारत - जी राम जी (VB-G RAM G)" योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का उन्नत एवं सुदृढ़ स्वरूप है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को पूर्व में उपलब्ध 100 दिनों के रोजगार की गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा तथा आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी। उक्त अवसर पर समाहरणालय, शेखपुरा के मंथन सभागार में उप विकास आयुक्त,शेखपुरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के संबंधित पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) एवं अन्य संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 2, 2026

एस सी स टी को हत्या के प्रयास मामले में ढोल बजाकर आरोपी के घर एस सी एसटी थाना के पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार शेखपुरा थाना के लाल बाग मोहल्ले का है मामला #coart #dgpbihar #biharnews #पटनानेवा

एस सी स टी को हत्या के प्रयास मामले में ढोल बजाकर आरोपी के घर एस सी एसटी थाना के पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार शेखपुरा थाना के लाल बाग मोहल्ले का है मामला #coart #dgpbihar #biharnews #पटनानेवा

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 2, 2026

एक्साइज कोर्ट के निर्माणाधीन भवन का जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश।

जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा एक्साइज कोर्ट के निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने भवन प्रमंडल, शेखपुरा के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी, शेखपुरा के साथ राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा के लिए प्रस्तावित अतिरिक्त 5 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, उपयुक्तता एवं अन्य आवश्यक पहलुओं का अवलोकन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी, शेखपुरा को भूमि से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि महाविद्यालय के विस्तार कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
जिला प्रशासन, शेखपुरा जिले में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध है तथा सभी विकासात्मक योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
उक्त निरीक्षण में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद शेखपुरा, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल शेखपुरा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक्साइज कोर्ट के निर्माणाधीन भवन का जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश। जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा एक्साइज कोर्ट के निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। जिला पदाधिकारी ने भवन प्रमंडल, शेखपुरा के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी, शेखपुरा के साथ राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा के लिए प्रस्तावित अतिरिक्त 5 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, उपयुक्तता एवं अन्य आवश्यक पहलुओं का अवलोकन किया गया। जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी, शेखपुरा को भूमि से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि महाविद्यालय के विस्तार कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन, शेखपुरा जिले में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध है तथा सभी विकासात्मक योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उक्त निरीक्षण में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद शेखपुरा, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल शेखपुरा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 2, 2026