विकसित भारत - जी राम जी (VB-G RAM G) योजना का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ, शेखपुरा में कार्यक्रम का आयोजन
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा "विकसित भारत - जी राम जी (VB-G RAM G)" योजना का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ दिनांक 02 जुलाई 2026 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि "विकसित भारत - जी राम जी (VB-G RAM G)" योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का उन्नत एवं सुदृढ़ स्वरूप है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को पूर्व में उपलब्ध 100 दिनों के रोजगार की गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा तथा आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।
उक्त अवसर पर समाहरणालय, शेखपुरा के मंथन सभागार में उप विकास आयुक्त,शेखपुरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के संबंधित पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) एवं अन्य संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।