रुद्रप्रयाग: गढ़वाल की संस्कृति को शब्दों में सहेजने की अनूठी पहल!!
कवि सतपाल की पुस्तक ‘पूरा केदार दर्शन’ को लेकर केदारभूमि की संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन पर खास बातचीत!!
रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल हिमालयी प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था से नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं, लोक मान्यताओं और जीवंत लोकजीवन से भी है। गढ़वाल की इसी सांस्कृतिक विरासत को शब्दों में सहेजने की दिशा में कवि सतपाल का प्रयास उल्लेखनीय है। उनकी पुस्तक ‘पूरा केदार दर्शन’ का 13 सितम्बर को राइका चंद्रनगर में विमोचन होने जा रहा है। पुस्तक के माध्यम से पाठकों को केदारभूमि की संस्कृति, परंपरा, धार्मिक आस्था और लोकजीवन को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
इसी महत्वपूर्ण पहल को लेकर कवि सतपाल से खास बातचीत!!