लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान, वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की हुई जांच
गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच रात जिले में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष रोको -टोको अभियान चलाया गया. शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसे लेकर जानकारी दी गई. अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई.