सादाबाद: सहपऊ पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से नगदी व ताश की गड्डी बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहपऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 07 जुआरियों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय नगला रतिया से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 21140/- रूपये नगद व ताश की गड्डी बरामद हुई है।