बसेड़ी: एक दुल्हन शादी के बाद ससुराल जाने से पहले पहुंची मतदान केंद्र और किया अपने मताधिकार का प्रयोग
Baseri, Dholpur | Apr 19, 2024 करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र के बसेड़ी विधानसभा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बूथ नंबर 56 पर एक दुल्हन वोट डालने पहुंची. अपनी विदाई से ठीक पहले दुल्हन ने वोट डालने की जिम्मेदारी निभाई.बसेड़ी विधायक संजय जाटव ने बताया कि शिवानी पुत्री सुरेश चंद नयाबास बसेड़ी की इस नवविवाहित मतदाता की एक दिन पहले 18 अप्रैल को शादी हुई है.