बसेड़ी: कलश यात्रा के साथ हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ देव प्रतिमाओं को कराया नगर भ्रमण
Baseri, Dholpur | Apr 20, 2024 बसेड़ी उपखंड में नादनपुर मोड़ पर श्री गणपति गैंगसा पर बनाए गए मंदिर पर गणेश जी, राधाकृष्ण, राज राजेश्वरी मातारानी, हनुमान जी सहित शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा होने वाली देव प्रतिमाओ को नगर भ्रमण करवाया गया।