रोने की एक्टिंग से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश… लेकिन एक शक ने खोल दिया हत्या का पूरा राज!
गाजियाबाद के खोड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगे हैं।
बताया जा रहा है कि लखीमपुर के अंशुल ने करीब 10 साल पहले निशा से प्रेम विवाह किया था। दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे। इसी दौरान अंशुल के जीजा और निशा के बीच कथित प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
दावा है कि कुछ दिन पहले अंशुल को व्हाट्सऐप चैट से इस रिश्ते की जानकारी मिली। उसने पत्नी को डांटा, जिसके बाद कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया।
आरोप है कि 10 तारीख को अंशुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद निशा ने कथित तौर पर मकान मालिक पर ही हत्या का आरोप लगा दिया और रो-रोकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
लेकिन पुलिस को महिला के बयानों पर शक हुआ। जांच आगे बढ़ी और पुलिस के मुताबिक, मामले में कथित साजिश की परतें खुलने लगीं।
अब निशा और उसके कथित प्रेमी पप्पू के खिलाफ कार्रवाई की बात सामने आई है।
#GhaziabadNews #KhodaNews #CrimeNewsHindi #UPCrimeNews #BreakingNews #CrimeShorts #ViralReels #CrimeStory #HindiCrimeNews #UPNews #GhaziabadPolice #Shorts #ReelsIndia
#GhaziabadNews #KhodaNews #GhaziabadCrime #UPCrimeNews #MurderMystery #PoliceInvestigation #CrimeExposed #HindiNews #ViralNews #LatestNews #CitySpecialNews #TrendingNews