भिंड नगर: नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि ने दीनदयाल रसोई का निरीक्षण किया, भोजन की गुणवत्ता जांची
भिंड। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि ने बुधवार दोपहर 1 बजे दीनदयाल रसोई पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रसोई में भोजन करने आने वाले लोगों से चर्चा कर खाने की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि भोजन कैसा बनता है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं होती।