चौगाईं: मुरार में लूट की कोशिश नाकाम, मोबाइल से तीन अपराधी चिह्नित, एक का पिता हिरासत में, जांच जारी
Chaugain, Buxar | May 17, 2026 मुरार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे हुई लूट के प्रयास मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों अपराधियों की पहचान कर ली है। तकनीकी जांच के आधार पर रविवार को एक आरोपी के पिता को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।