जमुई: परसा इलाके में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को मिलते हुए पकड़कर कराया निकाह, वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Apr 21, 2026 जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत आढ़ा इलाके में ग्रामीणों द्वारा प्रेमी जोड़े को पकड़कर निकाह कराने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की मौजूदगी में हाफ़िज़ द्वारा निकाह कराने का वीडियो मंगलवार को दिन के 11:00 बजे सामने आई है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो करीब एक माह पहले की बताई जाती है।