जमालपुर: केशोपुर में ज़मीनी विवाद और रुपये के लेन-देन में दो पक्षों में मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार
लकड़ी गोला रोड स्थित केशोपुर इलाके में जमीनी विवाद और रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जमीन और रुपये के लेनदेन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच क