टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रखंड के कई जंगलों में लगी आग, पेड़-पौधे व जीव-जंतु झुलसे
टाटीझरिया प्रखंड के कई जंगलों मे लगी आग से पेड-पौधे व जीव-जंतु झुलसे। टाटीझरिया प्रखंड के जंगलों में आग विकराल रूप धारण कर दहक रहे हैं। आग में कई जीव-जंतु भी भेंट चढ़ चुके हैं। जंगलों की आग दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण कर रही है। टाटीझरिया प्रखंड के रौलपत्थर जंगल, कुबरी जंगल, डहरभंगा जंगल, होलंग जंगल में आग लगी हुई है। जंगल धू-धू कर आग से जल उठा है।