कुंडा: शेखपुर आशिक मदरिया पुरा मोड़ के पास पुलिस की ₹25 हजार के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली
कुंडा के शेखपुर आशिक मदरिया पुरा मोड़ के पास मंगलवार सुबह 4 बजे पुलिस और 25 हज़ार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे असप्ताल में भर्ती कराया गया है। सीओ कुंडा अजीत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की चोरी ,डकैती हत्या के प्रयास में वांछित ₹25000 के इनामी बदमाश कमलेश दूबे के पैर के गोली लगी है ।