बक्सर: वीर कुंवर सिंह चौक से राजपा का सदस्यता अभियान शुरू
Buxar, Buxar | May 11, 2025 राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने जिले में पार्टी की मजबूती तथा सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए शनिवार को रथ चलाया. इस दौरान 3रे चरण में जिले से शुरूआत किया गया. इस क्रम में जिले के विभिन्न गांवों के साथ ही शहरों में सदस्यता अभियान चलाया गया. नगर के वीर कुंवर सिंह चौक पर संध्या 6:बजे नुक्कड़ सभा कर लोगों को जुड़ने की अपील की गई.