बक्सर: वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु से दो लग्जरी कार से तस्करी के 168.6 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 11, 2025 नगर के गंगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर जांच के दौरान शराब लदे दो लक्जरी वाहनों को जब्त किया गया. इसके साथ ही दोनों वाहनों के चालक को शराब बरामदगी के बाद गिरफ्तार कर लिए गए हैं दोनों वाहनों से 168.600 लीटर शराब बरामद की गई है. इसकी पुष्टि करते उत्पाद अधीक्षक मो. अशरफ जमाल ने की है. इसको लेकर विभाग ने शनिवार की रात्रि 8:30 बजे अपडेट जारी किया है.