बीकानेर कोटगेट में 65 लाख की एम्बरग्रीस बरामद,
3 तस्कर पकड़े
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई में व्हेल मछली की उल्टी से बनने वाले बेहद कीमती पदार्थ एम्बरग्रीस की बड़ी खेप पकड़ी गई है।
पुलिस के अनुसार मिलिट्री इंटेलिजेंस, सीआईडी, सीबी और कोटगेट पुलिस ने जाल बिछाकर 650 ग्राम एम्बरग्रीस बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है। इनमें दो नाबालिग हैं जिन्हें निरुद्ध किया गया है और एक बालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में तीनों के महाराष्ट्र निवासी होने की बात सामने आई है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।
Bikaner, Bikaner | Sep 12, 2026