गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में कांग्रेस को नई कमान, रजनीश कुमार झुना बने जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में किया भव्य स्वागत
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए रजनीश कुमार झुना को गया जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को 2 गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका जोरदार।