कालपी: ग्राम उसरगांव में बाइक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल, बाइक चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Apr 2, 2025 कालपी क्षेत्र के ग्राम उसरगांव निवासी रोहित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 15 फरवरी को उसरगांव में बाइक चालक अनुज ने अपनी बाइक से मेरे पिता छोटेलाल व भाई सुनील को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान मेरे पिता की मौत हो गई, पुलिस ने बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे जानकारी दी है।