अतरी: जमीनी विवाद में पिता की पीट-पीट कर हत्या
अतरी थाना क्षेत्र के हबीबुल्लापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर पुत्र और भतीजा ने 70 वर्षीय लखन मांझी को लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दिया। मृतक के बड़ा पुत्र नरेश मांझी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर लखन मांझी का छोटा पुत्र सुरेश मांझी और उनका भतीजा धर्मेंद्र मांझी लाठी डंडा से पीट-पीटकर हत्या कर दिया।