टोंक: सवाईमाधोपुर पुलिया के पास एक युवक ने की आत्महत्या
Tonk, Tonk | Jun 25, 2026 टोंक में सवाईमाधोपुर पुलिया के पास एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।