मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में पतनाले को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष,
दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल
Meerut, Meerut | Feb 23, 2024 शुक्रवार की सुबह भावनपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के पतनाले का पानी पड़ोसी के मकान में गिरने पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे-चले और पथराव हुआ। जिसमें महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।