मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र से गैंगस्टर के फायरिंग करने की रील और हथियारों के साथ फोटो आई सामने, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
Meerut, Meerut | Feb 23, 2024 मेरठ में एक गैंगस्टर का हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। गैंगस्टर क्षेत्र में खौफ फैलाने को लेकर हथियारों का प्रदर्शन भी कर रहा है। गैंगस्टर ने अलग-अलग हथियारों से कई राउंड फायरिंग कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो और फोटो संज्ञान में आने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।