मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में दूसरी महिला को लेकर फरार हुआ शौहर, पत्नी ने जेठ पर बेघर व दुष्कर्म का प्रयास करने का लगाया आरोप
Meerut, Meerut | Feb 23, 2024 लोहिया नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर गलत नजर रखने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जेठ की बात ना मानने पर उसे बेघर किया जा रहा है। वहीं, थाना पुलिस ने महिला की कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।