मेरठ: लालकुर्ती क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की उपचार के दौरान मौत
Meerut, Meerut | Feb 23, 2024 लालकुर्ती पैठ बाजार में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार युवक को साइड मार दी। कैंटर का पिछला हिस्सा सिर से टकराने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया।