मेरठ: पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्रों ने एसएसपी ऑफिस पर किया हंगामा
Meerut, Meerut | Feb 23, 2024 यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को दर्जनों छात्रों ने एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने यूपी भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के नाम ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा दोबारा ना होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि नकल माफिया की कारगुजारी के चलते परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है।