भादरा: हवन व भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन
डूंगराना स्थित श्री श्याम देवाय गौशाला में संस्थापक स्व. चंद्र शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को हवन व भंडारे के साथ समापन हुआ। कथावाचक डॉ. गुण प्रकाश चैतन्य महाराज ने उद्धव प्रसंग सुनाया। गौभक्तों ने गौसेवा, पूजन व तर्पण किया।