जींद: जिला जींद में साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सावधान रहने की अपील
जींद जिले में पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह IPS के दिशा-निर्देशन में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर आम जनता को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचने के लिए चेताया गया। कार्यक्रम में साइबर ठगी के नए-नए तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने पर ज़ोर दिया गया।