बलिया: कठही गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने के मामले में दो लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी
Ballia, Ballia | Mar 7, 2025 हल्दी थाना क्षेत्र के कठही गांव में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने के मामले में पीड़ित अवधेश कुमार यादव ने हल्दी थाना में तहरीर देकर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में शुक्रवार की दोपहर करीब ढ़ाई बजे थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल जारी है।