बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की ली सलामी
Ballia, Ballia | Mar 7, 2025 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार की सुबह 10 बजे साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया ।