बलिया: 19 मार्च से 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन, सिविल लाइन स्थित कार्यालय में डीआईओएस ने दी जानकारी
Ballia, Ballia | Mar 7, 2025 सिविल लाइन स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में शुक्रवार के दिन में दो बजे आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। देवेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा।