बलिया: हैबतपुर निवासी स्कूल प्रबंधक ने जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया FIR
Ballia, Ballia | Mar 6, 2025 हैबतपुर निवासी रजनीश राय ने भूमि विवाद को लेकर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर स्कूल की जमीन को अपने नाम करवा लिया और अब इसे बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में गुरूवार की शाम पांच बजे कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।