बलिया: होली और रमजान के मद्देनजर बलिया पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर ड्रोन से की निगरानी
Ballia, Ballia | Mar 6, 2025 आगामी होली और रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार की शाम चार बजे अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने कोतवाली थाना क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और रेलवे परिसर में आमजन से संवाद कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।