परसवाड़ा: लामता में धान खरीदी कार्य की धीमी शुरुआत, तकनीकी खामियों से किसान परेशान, दूसरे दिन हुई खरीदी
शासन के निर्देशानुसार 1 दिसंबर से जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया शुरू की जानी थी। इसी क्रम में लामता साख समिति द्वारा धान खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक तैयारियों के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। पहले दिन कुल 9 किसानों ने स्लॉट बुक कर खरीदी केंद्र पहुंचने की प्रक्रिया पूरी की। इनमें से दो किसान अपनी धान की उपज लेकर भी केंद्र पहुंचे थे।