कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत दहेज में मोटरसाइकिल ना मिलने पर विवाहिता को निकला घर से बाहर
Koil, Aligarh | Jul 10, 2024 अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल ना मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता ने बताया कि ससुराल वाले आए दिन मोटरसाइकिल की मांग करते हैं। जब मेरे घर वालों ने उन्हें मोटरसाइकिल देने से इनकार कर दिया तो उक्त लोगों ने मुझे घर से बाहर निकाल दिया। इस संदर्भ में मेरे मायके वालों ने मुझे साथ ले जाकर बुधवार करीब 11 बजे पुलिस से शिकायत की है।