बांसगांव: चनऊ गांव फोरलेन हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर: सड़क किनारे रखे जीएस पाइप से टकराकर पलटी कार, एयरबैग खुलने से बचे दो सवार
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के चनऊ गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जीएस पाइप से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से कार सवार दो लोग सुरक्षित बच गए, जिन्हें मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया।