मढ़ौरा: देवबहुआरा नदी में डूबे व्यक्ति का शव SDRF ने 24 घंटे के अंदर बरामद किया
Marhaura, Saran | Sep 15, 2026 थानाक्षेत्र के देवबहुआरा स्थित नदी में डुबे व्यक्ति को पुलिस व SDRF की टीम ने 24 घंटे के अंदर बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ससुराल आये तरैया के सरेयां निवासी तारकेश्वर नट का पैर फिसलने से पानी में डुबने से मौत हुई है।