मछलीशहर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सुजानगंज पुलिस ने छेड़खानी और पास्को के तहत दर्ज किया मुकदमा
मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने थानाध्यक्ष सुजानगंज को छेड़खानी के एक मामले में अभियुक्त का चालान शांति भंग में किए जाने की चालानी रिपोर्ट भेजने पर कड़ी फटकार लगाते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। उक्त अधिकारी के द्वारा मंगलवार को वापस भेजी गई रिपोर्ट में पुलिस ने बुधवार छेड़खानी और पास्को समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।