मछलीशहर: मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने सास की तहरीर पर दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया
मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने सास की तहरीर पर दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। दहेज का रुपए नही मिलने पर पत्नी को फांसी के फंदे पर बेटी को जबदस्ती लटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की माता की तहरीर पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है ।